- रायबरेली 24/10/2021, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव माननीय प्रियंका गांधी की इच्छानुसार, माननीय सांसद प्रतिनिधि के0एल0 शर्मा के सहयोग से जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने रायबरेली शहर युवा कांग्रेस का अध्यक्ष आमीन पठान को बनाया गया। आमीन पठान इससे पूर्व छात्र संगठन NSUI के अध्यक्ष व प्रदेश के महासचिव और सदर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रहे।
आमीन पठान के अध्यक्ष बनने पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष पंकज तिवारी व शहर अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष विजय शंकर अग्निहोत्री, महासचिव निर्मल शुक्ला, पूर्व नगर अध्यक्ष शिव नारायण मिश्रा, आर्यन मिश्रा ,राजेश यादव,राजेश श्रीवास्तव,राजकुमार दीक्षित,विनय द्विवेदी,नोसाद ख़तीब,लाल अश्किरन प्रताप सिंह,प्रमोद त्रिपाठी,पंकज सोनकर आदि ने बधाई दी।