बिहार संवाददाता सिकंदर राय की रिपोर्ट:-
आज दिनांक 25-06-2020को आम आदमी पार्टी दरभंगा जिला कार्यालय मेंं एक अहम बैठक जिलाध्यक्ष ऐ०के०सिन्हा की अध्यक्षता में हूई जीसमें प्रदेश संगठन सचिव श्री पंकज कुमार सिंह की उपस्थिती में बिहार के खराब स्वास्थय ब्यवस्था,शिक्षा ब्यवस्था,भ्रष्टाचार,कमीशनखोरी,रिश्वत खोरी,जल जमाव की समस्याओं के उपर चर्चा की गई और एक प्रेस काॅनफ्रेन्स की गई जीसमें प्रदेश संगठन सचीव श्री पंकज सिंह ने प्रेस को सम्बोधित करते हूए कहा की विगत 15 वर्षों के सुशासन राज का सुशासन बाबु के आंखों के सामने खुला पोल की
विकास कार्यों पर खुद प्रशासन डाल रहा है पर्दा जो मधुबनी जिले के जय नगर में दिखा,ट्रंप की अहमदाबाद यात्रा जैसा हाल
ध्वस्त कानून व्यवस्था व चौपट शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्था से मिथिलांचल वासी हैं परेशान
आज “आम आदमी पार्टी” ने एक प्रेसवार्ता कर सुशासन बाबू के दौरे पर ना सिर्फ सवाल खड़ा किए बल्कि सवालों की झरी लगा दी।
आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश के संगठन सचिव सह प्रदेश उपाध्यक्ष (बिहार डॉयलाग) पंकज प्रियदर्शी ने कहा कि नीतीश जी को चुनावी साल में मिथिलांचल याद आ रहा है। सबसे ज्यादा लोग इसी क्षेत्र से पलायन करते हैं। लाॅकडाउन के दौरान कामगारों को सुशासन बाबू अपने घर वापस आने नहीं देना चाहते थे। समूचे क्षेत्र में एक भी कल कारखाना 15 वर्षों से नहीं खुला अलबत्ता बंद जरूर हो गया। समूचा मिथिलांचल हर साल बाढ़ की विभिषिका को झेलता है। आज तक कुछ नहीं हुआ। किसान परेशान, छात्र नौजवान परेशान, ना काम है और ना ही व्यापार। अस्पताल और स्कूल, काॅलेज की तो बात ही मत कीजिए। स्थिति बद से बदतर है।
उन्होंने कहा कि कि सुशासन बाबू के 15 वर्षों के विकास को उनके ही अधिकारियों ने सफेद कपड़े से ढक दिया ताकि मीडिया की नजर ना पड़े। सभी झोपड़ियों को ढका गया। वहीं बगल में तीन दिन पहले एक भट्ठा मालिक को दिन-दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
यह कैसी सुशासन की सरकार है जहां मुख्यमंत्री जी खुद रहते हैं उस राजधानी में पिछले 114 दिनों में 41 हत्या और 15 बलत्कार की घटनाएं हो चुकी है।
पंकज प्रियदर्शी ने कहा कि यह विकास और सुशासन नहीं यह जंगलराज पार्ट 2 चल रहा है जिसमें भाजपा भी समान रूप से शरीक है।
आम आदमी पार्टी के नेताओं ने कहा कि इस बार जनता भ्रमित नहीं होगी। सुशासन व डबल इंजन सरकार की पोल खुल चूकी है। विक्षप को कोई पसंद नहीं करता। बिहार की राजनीति में एक बहुत बड़ा खाली जगह है। जिसे इस बार “आम आदमी पार्टी” भरेगी। जनता का सर्मथन अभी से मिल रहा है। एक मजबूत विकल्प के तौर पर “आप” इस बार मैदान में होगी।
प्रेस वार्ता के साथ जिले से जुड़े पदाधिकारियों के साथ एक बैठक भी आयोजित की गई जिसमें चुनाव की रणनीति पर चर्चा की गई।प्रेस को सम्बोधीत करते हूए जिलाध्यक्ष ऐ०के०सिन्हा ने कहा की उतरी बिहार का गौरव कहा जाने वाला डी०एम०सि०एच० में हालत बद से बद्तर है थोड़ा पानी होने पर अस्पताल में पानी घुस जा रहा है और उसी पानी में मरीजों का राम भरोसे खाना पुर्ती इलाज करना पड़ता है और लापरवाही का आलम ये है की कभी ग़लत बल्ड चढ़ाने से तो कभी दवाई के आभाव में तो कभी मशीनरीज के आभाव में तो कभी आॅपरेशन के आभाव में रोज कई मरीज दम तोड़ रहे है,लेकीन कोई जिम्मेदार नहीं हैं,अस्पताल में एक तरफ दलालों,गुंडों का बोलबाला है जो अभी पीछले महीने गंगा देवी पासवान की मौत से साबित होता है की एक माह के बाद भी एक रपट दर्ज थाने में नहीं हूआ, दंडात्मक कार्यवाही तो दुर की बात है,उन्होंने दरभंगा में जलजमाव समस्या पर बोलते हूए कहा की करीब चार दसक से नाली की समुचीत ब्यवस्था तथा साशन-प्रशासन के घोर लापरवाही के कारण दरभंगा के लोगों का जीवन बदृ से बदतर हो गया है परन्तु कोई ठोस उपाय अभी तक नहीं हुआ साशन एवं प्रशासन के तरफ से ,क्या यहीं डबल इंजन की सरकार का विकास है ?????
प्रेस वार्ता में प्रदेश संगठन सचिव सह प्रदेश उपाध्यक्ष (बिहार डाॅयलाग) पंकज प्रियदर्शी, दरभंगा जिला अध्यक्ष ए. के. सिन्हा एवं संगठन उपाध्यक्ष अमर साह नगर संगठन प्रभारी लोहा सिंह पासवान,नगर अध्यक्ष नशीम अंसारी इत्यादी साथी मौजूद थे।
भवदीय
आम आदमी पार्टी
ऐ०के०सिन्हा
जिलाध्यक्ष दरभंगा।