आरा में कोरोना के 15 संदिग्ध मरीज मिलने से हड़कंप, आइसोलेशन वार्ड में किया गया भर्ती

0
509

बिहार संवाददाता सिकंदर राय की रिपोर्ट

आरा : कोरोना वायरस अब धीरे-धीरे पूरे देश में अपना पांव पसारने लगा है। भारत में अब तक दर्जनों राज्य इसकी चपेट में आ गए हैं। बिहार में भी कई संदिग्ध मरीज मिले हैं। जिनकी इलाज कराई जा रही है। पहली बार भोजपुर जिले में भी एक साथ 15 संदिग्ध मरीजों के मिलने से हड़कंप मच गया है। आरा सदर अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में मरीजों को भर्ती कराया गया है। उनके ब्लड सैंपल को जांच के लिए भेजा गया है।

सिविल सर्जन ने दी जानकारी
आरा सदर अस्पताल के सिविल सर्जन एल पी झा ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने ये भी बताया कि 4 संदिग्ध मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। बिहार में कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए सरकार कई बड़े उपाए कर रही है। सरकार की ओर से कई बड़े फैले लिए गए हैं।बिहार में स्कूल, कालेज, सिनेमा घर, पार्क, चिड़ियाघर और म्यूजियम को 31 मार्च तक के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।करोना वायरस को पैर नहीं पसारने के लिए आवश्यक कदम उठाये जा रहे हैं।भोजपुर जिले में जो मरीज मिले हैं। उनकी जांच चल रही है।

सावधानी बरतने की सलाह
बिहार के कई जिलों में चौकीदारों को परेड करा कर यह आदेश दिया है कि थाना इलाके में जितने भी गांव हैं, उसमें विदेशों से आये हुए लोगों की तुरंत हॉस्पिटल और थाना को सूचना दें। उन्हें एहतियात के तौर पर उनकी जांच प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराने के लिए लेकर जाएं।आम लोगों से भी आग्रह किया है कि लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दें और तरीका बताएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here