बिहार संवाददाता सिकंदर राय की रिपोर्ट
बिहार में जारी लॉकडाउन के बीच पटना के फुलवारीशारीफ में छपरा की एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया। बच्चों का वजन एक किलो से डेढ़ किलो के बीच है। इनमें दो बेटे और दो बेटियां हैं। बता दें कि पटना के फुलवारीशारीफ के समनपुरा, शकूर काॅलाेनी स्थित शफा नर्सिंग हाेम में भर्ती की गई।
स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नुजहत रहमान और उनकी टीम ने महिला का ऑपरेशन किया और एक-एक कर सभी बच्चों को सकुशल गर्भाशय से निकाला।डॉक्टर रहमान ने बताया कि दो दिन पहले ही ये महिला मेरे नर्सिंग होम में आई थी। पहले से मुझे इसकी हिस्ट्री नहीं पता थी क्योंकि यह मेरे इलाज में नहीं थी। मैंने इसका पूरा चेकअप किया और फिर इसे भर्ती कराया गया। इसके बाद जब लगा कि इसका अॉपरेशन कर बच्चों को निकालना होगा तो मैंने इन्हें बताया और फिर इस तरह एक साथ चार बच्चों का जन्म हुआ।
छपरा की महिला व उसके चारों बच्चे स्वस्थ्य हैं। महिला ने बताया कि उसे पहले से दो बेटियां हैं। उसका पति सउदी अरब में रहता है। डॉक्टर ने कहा कि करीब 20 साल की प्रैक्टिस में पहली बार ऐसा मैंने देखा है। इससे पहले एक महिला का ऑपरेशन किया था। उसने तीन बच्चों को जन्म दिया था।