बिहार संवाददाता सिकंदर राय की रिपोर्ट
छातापुर के लोगों द्वारा अपने परिवारिक जनों के साथ अपने घर आंगन, छत पर थाली, ताली बजाकर और शंख घंटी बजाकर माहौल को किया भक्तिमय ।
छातापुर। सुपौल।
छातापुर प्रखंड क्षेत्र में जनता कर्फ्यू की शाम स्थानीय सभी लोगों द्वारा अपने परिवारिक जनों के साथ अपने घर आंगन, छत पर थाली, ताली बजाकर और शंख घंटी बजाकर माहौल को भक्तिमय किया। एक साथ सभी लोगों द्वारा शाम के 5 बजे से 5 बजकर 5 मिनट तक यह सिलसिला जारी रखा गया। पांच मिनट के चली इस अभियान से पूरे क्षेत्र में शंख नाद की आवाज गूंज उठी। एक साथ सभी घरों से ताली थाली शंख घंटी आदि के बजाए जाने से छातापुर में लोगों की एकजुटता और पी एम् की घोषणा परप अमल साफ दिख रही थी। एक साथ सभी लोगों द्वारा अपने परिवारिक जनों के साथ जनता कर्फ्यू के साथ साथ शाम के समय शंखनाद कर इस जनता कर्फ्यू कोंपुरी तरह सफल बनाने का कार्य किया गया। लोगों ने बताया कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ताली थाली और शंख बजाकर कोरो ना वायरस के खिलाफ जंग में सक्रिय रूप से जुटे करमियोंबके प्रति सहानभूति मिलेगी। साथ ही कार्य में जुटे पदाधिकारी, डाक्टर समेत अन्य कर्मियों का हौसला बुलंद होगा। उन्हें लगा कि उनके साथ देश की जनता साथ है। इसी को लेकर पूरे उत्साह भाव के साथ छातापुर प्रखंड मुख्यालय समेत विभिन्न क्षेत्रों में इस कार्यक्रम को सफल करने में महिला, युवती, बच्चे बूढ़े युवा सभी सक्रिय भूमिका अदा किया।