जरूरतमंदों निर्धनों के लिए चेतन काश्यप फाउंडेशन द्वारा 21 लाख रुपये की मदद
रतलाम 25 मार्च 2020/ जिले में वायरस से बचाव के दृष्टिगत लागू लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंद और निर्धनों की भोजन सामग्री हेतु दानदाता आगे आ रहे हैं। इस क्रम में विधायक शहर श्री चेतन काश्यप के चेतन काश्यप फाउंडेशन द्वारा 21 लाख रुपए की मदद दी जा रही है। इसके अलावा अन्य दानदाता भी निरंतर मदद कर रहे हैं जो नगद राशि और भोजन सामग्री दोनों ही स्वरूप में हो रही है। नगद राशि का उपयोग भी भोजन सामग्री हेतु किया जा रहा है।
