नाबालिग लड़की को शादी कराने के नियत से तीसरी बार हुई अपहरण।

0
1331

जाने क्या है पूरा मामला
बिहार संवादाता सिकंदर राय की रिपोर्ट:-
समस्तीपुर जिला के हसनपुर थाना अंतर्गत एक गांव में एक महिला ने बताई की उनकी 13 वर्षीय पुत्री को हसनपुर थाना बड़गांव गांव निवासी विकास कुमार यादव एवं थाना क्षेत्र के परोड़िया गांव जवाहर यादव ,मिंटू यादव ,मुसनी देवी, माया देवी ,यह सभी लोगों ने विकास कुमार यादव से शादी कराने के लिए कई बार मेरी पुत्री को अपहरण कर लिया था। एक बार तो समाज में पंचायत कर बच्चे को वापस लाएं। दूसरी बार पुनः उन्होंने मेरी पुत्री को अपहरण कर लिया तो हसनपुर थाना कांड संख्या 236 /19 दर्ज करवाएं जो हसनपुर थाना 2 दिन के अंदर हसनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से छापेमारी कर लड़की को बरामद किए और 14 नवंबर 2019 को माननीय न्यायालय में 164 का बयान करवाई। उसके बाद मेरी पुत्री ने विकास कुमार यादव ,जवाहर यादव ,मिंटू यादव पर आरोप लगाया कि अपहरण किया था और अपने परिवार के साथ रहने का भी बात बताई थी महिला ने भी बताई थी महिला ने ये भी बताई की पुनः तीसरी बार जवाहर यादव, मिंटू यादव ,विकास कुमार के साथ मेरी 13 वर्षीय पुत्री को शादी कराने के नियत से अपहरण कर लिया है। महिला ने भी बताएं कि दूरभाष पर रोसड़ा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को सूचना दिए ।उसके बाद लिखित आवेदन दिए ।साथ ही हसनपुर थाना को भी लिखित आवेदन दिया है।
महिला ने भी बताएं कि जवाहर यादव और मिंटू यादव को माननीय न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी का भी आदेश था लेकिन हसनपुर थाना अध्यक्ष चंद्र कांत गौरी गिरफ्तार नहीं किया है इसलिए पुनः इस तरह की घटना का अंजाम दिया है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here