आज दिनांक 12/01/2020 ई० को नेशनल एन्टी करप्सन ऑपरेशन कमिटी ऑफ इण्डिया, जिला गया के द्वारा गया के गाँधी मैदान में बैठक आयोजन किया गया। जिसमें बैठक की अध्यक्षता गया जिला अध्यक्ष अभिजीत कुमार के द्वारा किया गया। इस बैठक में सङक सुरक्षा अभियान, वृक्षारोपण, पर्यावरण, स्वास्थ्य पर चर्चा की गई इस बैठक में दिनांक 16 फरवरी 2020 ई० को परैया प्रखंड के बगाही पंचायत अंतर्गत ग्राम हरदासपुर (सुर मंदिर पोखरा पर) मेडिकल चेकअप कैंप लगवाने पर विचार किया गया।
इस चेकअप कैम्प में एक डेंटिस्ट, ई०एन०टी० एवं फिजिशियन के डॉक्टरों द्वारा चिकित्सा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें लगभग 500 मरीजों का मुफ्त में इलाज किया जाएगा साथ ही साथ हर तीन माह पर एक बैठक की जाएगी। जिसमें सभी सदस्यों को सम्मिलित होना अति आवश्यक है। जो सदस्य आज की बैठक में सम्मिलित नहीं हुए हैं उनका नाम बैठक में सभी सदस्यों की राय विचार से प्रशासनिक कार्यालय भेजा जा रहा है ताकि उनका सदस्यता रद्द हो सके। इस बैठक में सभी सदस्यों को हर माह में 1 सदस्य जोड़ने के लिए जिलाध्यक्ष अभिजीत कुमार के द्वारा कहा गया।
इस बैठक में मुख्य रूप से अभिनव कुमार दुबे प्रदेश कल्याण सचिव बिहार, जिला संगठन सचिव (पुलिस प्रोटेक्शन) -विनोद कुमार पांडेय, जिला मीडिया सचिव – राकेश कुमार गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष (स्वास्थ्य संरक्षण)- दिलीप कुमार, बोधगया प्रखंड अध्यक्ष – विनय कुमार, बोधगया प्रखंड – उपाध्यक्ष ललन कुमार, बोधगया प्रखंड – संगठन सचिव राजीव कुमार, बोधगया प्रखंड सिक्योरिटी ऑफिसर – मोहम्मद फिरोज आलम, बोधगया प्रखंड सदस्य- सोनू कुमार, खिजरसराय प्रखंड अध्यक्ष- सत्यानंद कुमार, खिजरसराय प्रखंड- निरीक्षक सुनील कुमार, खिजरसराय प्रखंड संगठन सचिव – मोहम्मद तनवीर इमाम, खिजरसराय प्रखंड जनसंपर्क अधिकारी – जितेंद्र कुमार गुप्ता, गया नगर उपाध्यक्ष – संतोष कुमार, गया नगर संगठन – सचिव अक्षय कुमार, गया नगर कल्याण – सचिव उदय कुमार, चन्दौती – उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार, गुरारू प्रखंड – अध्यक्ष कुंदन कुमार शर्मा, जिला संगठन सचिव – मुकेश कुमार, जिला सदस्य – राजकुमार सोनी एवं जिला संगठन – सचिव (चाइल्ड प्रोटेक्शन) – विमल किशोर सिन्हा मुख्य रूप से मौजूद थे। इस बैठक की समाप्ति बोधगया प्रखंड उपाध्यक्ष ललन कुमार एवं खिजरसराय प्रखंड अध्यक्ष सत्यानंद कुमार द्वारा किया गया।
अभिजीत कुमार
जिला संवाददाता
एन० एस० सी० न्यूज़ चैनल