बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट यात्रा पर निकले LJP, के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान,पहुचें सुपौल।

0
295

LJP,राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान,बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट यात्रा पर पहुँचे सुपौल।
जहाँ कार्यकर्ताओ ने उनका भव्य स्वागत किया।सदर बाजार के मिलन मैरेज पैलेस में आयोजित कार्यक्रम का चिराग पासवान,ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।इस दौरान हजारों की संख्या में LJP, नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।
सभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने बताया की देश भर में फैल रहे कोरोना वायरस,को लेकर आज से बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट यात्रा स्थगित की जा रही है। पुनः स्थिति सामान्य होने के बाद यात्रा शुरू की जाएगी।चंद देर के संबोधन में उन्होंने ये भी कहा कि नियोजित शिक्षक की मांग जायज है।
हम नियोजित शिक्षकों के साथ हैं। उन्होंने बिहारी फर्स्ट बिहार फर्स्ट यात्रा को लेकर बताया की युवाओं को इस दिशा में अपनी अपनी सहभागिरता बढ़ चढ़कर निभानी होगी।तभी हमारा बिहार अन्य राज्यों से बेहतर होगा।वहीं कोरोना वायरस को लेकर बताया की हमारे प्रधानमंत्री, लगातार बता रहे हैं की हम सभी को सावधानी बरतनी होगी साफ सफाई का खास ख्याल रखना होगा।
तभी हमलोग सुरक्षित रहेंगे। घबराने की जरूरत नहीं है।
साथ ही ये भी बताया की हमारे बिहार में विकास के नाम पर जो भी आरे आ रही है।उस पर विकास की मुद्दा को मुख्यमंत्री जी से बात कर समस्या का समाधान निकालेंगे।

बाईट:-चिराग पासवान,राष्ट्रीय अध्यक्ष LJP,

बाईट:-अशोक यादव,जिलाध्यक्ष।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here