बिहार में मुंगेर से शुरू हुआ था कोरोना का कहर, जानिए कितने मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं।

0
591

बिहार संवाददाता सिकंदर राय की रिपोर्ट:-

27 मार्च की सुबह पटना के आर एम आर आई ने दो और लोगों को में कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव होने की पुष्टि कर दी है। इन दो लोगों में से एक उसी अस्पताल का दूसरा कर्मचारी है जिसमें मुंगेर के पहले कोरोना पीड़ित का इलाज हुआ था।
सबसे पहले मुंगेर के 38 वर्षीय शख्स में कोरोना की पुष्टि हुई। इसके बाद पटना एम्स में ही अनीसाबाद की एक महिला में कोरोना की पुष्टि हुई। 3 नंबर स्कॉटलैंड के एक युवक का था जो NMCH में भर्ती था। चौथी रिपोर्ट भी एनएमसीएच से ही पॉजिटिव आई। पांचवे और 6 नंबर पर मुंगेर के पीड़ित के परिवार से ही दो लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट आई।जिनमें एक महिला और एक बच्चा है।.इसके बाद 7 नंबर पर गुरुवार को पटना बाईपास के एक हॉस्पिटल के वार्ड बॉय की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। यह वह वार्ड बाय था जो मुंगेर पीड़ित के संपर्क में आया था।
इस तरह से बिहार में कोरोना पीड़ितो की कुल संख्या 8 हो गई। 9वीं रिपोर्ट सिवान के उस शख्स की है जो हाल ही में दुबई से लौटा है। यानी अब तक बिहार में कोरोना के कुल 9 मरीज पॉजिटिव पाए गए। जिसमें से एक की मौत हो चुकी है। शुक्रवार की सुबह उसी अस्पताल के दूसरे कर्मचारी जो नालंदा का रहने वाला था उसका भी पॉजिटिव रिपोर्ट आ गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here