मशरुम की खेती से किसानों की उन्नति होगी और किसानों की उन्नति से ही देश की प्रगति होगी

0
507

मशरुम की खेती से किसानों की उन्नति होगी और किसानों की उन्नति से ही देश की प्रगति होगी

बिहार संवादाता सिकंदर राय की रिपोर्ट:-

ताजपुर प्रखंड अंतर्गत बाघी पंचायत के पंचायत  भवन के परिसर में मुखिया रामनरेश सिंह की अध्यक्षता में किसान चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिसमें प्रखंड कृषि पदाधिकारी विनय कुमार ने कृषि विभाग के विभिन्न योजनाओ की जानकारी दी, कृषि समन्वयक अमरेंद्र प्रसाद राय ने जल जीवन हरियाली अभियान के तहत किसानों को पॉपुलर, महोगनी, अर्जुन, नीम, कटहल, आम, लीची, आंवला, इत्यादि के वानिकी एवम फलदार वृक्ष के पौधा कृषि विभाग के द्वारा पृथ्वी दिवस के दिन निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।
कार्यक्रम को संबोधन करते हुए पंकज कुमार कृषि समन्वयक ने कहा कि मौसम के बदलते परिवेश में किसानों को आर्थिक स्थिति को सुधार करने एवं आमदनी दुगुनी करने के लिए मशरुम की खेती करना आवश्यक हो गया है जिसे कम लागत ,बहुत कम समय मे ओएस्टर मशरुम की खेती कर किसान अपनी आमदनी में इजाफा कर सकते हैं, ओएस्टर मशरुम का वैज्ञानिक एवम जैविक पद्धति से मशरुम की खेती को विस्तृत रूप से जानकारी दी और कहा कि, मशरुम की खेती ही ऐसा विकल्प है जिससे किसान अपनी आय दोगुनी करते हुए उन्नति कर देश की प्रगति कर सकते हैं।मारुत नंदन शुक्ल सहायक तकनीकी प्रबंधक ने उपस्थित किसानों को किसान पुरस्कार योजना के बारे मे जानकारी दी, उन्होंने कहा कि गेहूं एवम आलू के लिए किसान 27 जनवरी 2020 तक ऑन लाइन आवेदन कृषि विभाग के वेवसाइट पर कर के लाभ ले सकते हैं।कार्येक्रम का संचालन रामबालक राय किसान सलाहकार ने किया एवम धन्यवाद ज्ञापन सरपंच नंद किशोर सिंह के द्वारा किया गया।मौके पर पैक्स अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह, उप सरपंच संजय कुमार सिंह, किसान सुनील कुमार सुमन, राम रतन राय, राजेन्द्र प्रसाद सिंह, नागेश्वर साह, कृषि समन्वयक अनिल कुमार, सुजीत कुमार वर्मा,सुरेश प्रसाद सिंह, किसान सलाहकार अवदेश कुमार सिंह, जय प्रकाश एवम विनोद राम की उपस्थिति हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here