महिला जदयू जिला महा सचिव बनी मंजू

0
670

बिहार संवाददाता सिकंदर राय की रिपोर्ट।

नावानगर:प्रखंड के स्थानीय गांव स्थित जिला पार्षद केसठ धनजंय आर्य के आवास पर गुरुवार को जदयू महिला प्रकोष्ठ की बैठक आहूत की गई। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ जदयू सह जिला पार्षद इटाढ़ी पशिचमी सुधा देवी ने किया। जिसमे पार्टी के मजबूती को ले बिचार विमर्श किया गया। साथ ही सर्वसहमति से पार्टी का विस्तार किया गया। महिला जदयू जिला महासचिव पद पर डॉ मंजू द्विवेदी, केसठ महिला जदयू प्रखंड अध्यक्ष के रूप में सुमित्रा देवी, महिला प्रखंड जदयू सचिव पर अर्जना देवी को चयनित किया गया। वही पार्टी के विस्तार होने पर जदयू महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। साथ ही कहा कि हमे उमीद है कि सभी नव नियुक्त पदाधिकारी पार्टी के डिश निर्देश पर काम कर पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगी। बैठक में मुख्य रूप से सिमा देवी, कौशल्या देवी,मुन्नी देवी, मीना देवी,सुमन देवी, पिंकी देवी सहित सैकड़ों महिला कार्यकर्ता उपस्थित रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here