यह संगठन गैर राजनीतिक संगठन है।

0
283

 

बिहार संवाददाता सिकंदर राय की रिपोर्ट

भारतीय किसान संघ जिला समस्तीपुर का जिला सम्मेलन जिला अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण सिंह की अध्यक्षता में उनके निवास स्थान विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के शिवनाथपुर में उनही के द्वारा झंडोत्तोलन कर किया गया। वहीं अखिल भारतीय किसान संघ कार्यकारिणी के सदस्य भानू थापा, बृजकिशोर , अखिल भारतीय किसान संघ मंत्री सर्वजीत सिंह, प्रांतीय अध्यक्ष उत्तर बिहार कामेश्वर सिंह, प्रखंड अध्यक्ष रामस्वार्थ महतो ने दीप प्रज्वलित कर सम्मेलन का शुभारंभ किया। सम्मेलन का प्रारंभ अरुण कुमार झा के द्वारा परिचयात्मक कार्यक्रम के अंतर्गत अधिकारियों का परिचय करवाया गया वही कार्यकर्ताओं ने अपना अपना परिचय दीया और अधिकारी भानु थापा ने कार्यकर्ताओं से अपना अपना मंतव्य लिया तत्पश्चात उन्होंने जैविक खेती के संबंध में विस्तार से बताया। और कार्यकर्ताओं से यह आग्रह किया कि जिला स्तर के कार्यकर्त्ता प्रखंड एवं गांव गांव जाकर समिति की बैठक कर किसानों की समस्या को जाने तथा उनके समस्याओं को दूर करने में मदद करें।
अखिल भारतीय मंत्री बृजकिशोर ने किसान की दशा एवं दुर्दशा पर चर्चा करते हुए कहा कि किसानों को लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य मिलना चाहिेए। उत्तर बिहार के प्रांतीय अध्यक्ष सर्वजीत सिंह और प्रांतीय संगठन मंत्री कामेश्वर सिंह ने संघ के संगठन पर विस्तार से चर्चा किए। वहीं मंच का सफल संचालन संघ के वरिष्ठ प्रांतीय कार्यकर्ता अरुण कुमार झा ने किया ,अतिथियों का स्वागत जिला मंत्री राम विनोद चौधरी ने किया। अंत में जिला अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण सिंह ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह संगठन गैर राजनीतिक संगठन है इसे वोर की राजनीतिक नहीं करनी है सिर्फ किसानों की समस्याओं उनकी जीविका उन्नत खेती की चिंता करनी है उन्होंने विभिन्न प्रखंडों से आए हुए कार्यकर्ताओं और प्रतिनिधि भानु थापा जी,बृज किशोर जी, सर्वजीत जी,कामेश्वर सिंह जी अरुण जी के प्रति आभार व्यक्त किया और व्यवस्था में लगे कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। वही प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रखंड अध्यक्ष राम स्वार्थ महतो, सतीश चौधरी ,महेंद्र चौधरी, दिनेश जी, विजय ठाकुर, सुरेश महतो, रामबालक राय, श्याम कुमार ,योगेंद्र सिंह ,अवधेश कुमार, भोला सिंह आदि ने भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here