बिहार संवाददाता सिकंदर राय की रिपोर्ट:-
कृषि समन्वयक द्वारा राशि गबन करने के फिराक में अब तक रोसड़ा प्रखंड के कई पंचायत में किसान चौपाल का आयोजन नहीं हुआ है। बता दें कि रोसड़ा प्रखंड के भिरहा पश्चिम पंचायत में भी अब तक किसान चौपाल का आयोजन नहीं किया गया है।
पंचायत के किसानों को कृषि से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं दी जा रही है। कृषि समन्वयक पंचायत में दिखाई नहीं देते हैं ना ही पंचायत का कभी भ्रमण किया है। ऐसा भिरहा पश्चिम पंचायत के किसान का आरोप है। प्रखंड कृषि पदाधिकारी के भरोसे चल रहा है प्रखंड कृषि का कार्य।
वहीं पर ग्रामीणों ने भी बताया कि कृषि से संबंधित किसी भी प्रकार की योजना का जानकारी नहीं दिया जाता है। जिससे किसान को खेती करने में सहयोग मिले। पंचायत के सैकड़ों किसान को कृषि समन्वयक एवं किसान सलाहकार के प्रति आक्रोश दिखे।
भगवान भरोसे इस बार किसान फसल उगाई गया कृषि विभाग द्वारा किसान को जानकारी दी जाएगी। उसके तहत फसल उगाई करेंगे या फिर इस योजना में लूट खसौट करने के लिए कृषि समन्वयक नवीन कुमार एवं उनके कृषि सलाहकार को यूं ही छोड़ देंगे । इस पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी कार्यवाही करेंगे ।