बिहार संवाददाता सिकंदर राय की रिपोर्ट
सीतामढ़ी:- लॉक डॉउन में भी अपराधियों का तांडव जारी चार अपराधियों ने दो युवकों को मारी गोली ।स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों का सीतामढ़ी अस्पताल में इलाज जारी हैं।सीतामढ़ी के सोनवर्षा बेला परसा की घटना से 2 बाइक पर सवार 4 अपराधियों ने दो युवकों को गोली मार दी और आराम से निकल पड़ा। गोली जिसको लगा है उसका नाम विवेक और सुशील है।विवेक हाल ही में जेल से बेल पर निकला था। विवेक भी एक युवक को गोली मारने के घटना में जेल में बंद था जबकि दूसरा युवक सुशील कारोबार बताया जा रहा है।घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच पुलिस मामले की जांच कर रही है।दिनदहाड़े हुई इस घटना से लोग खौफ में हैं।