समस्तीपुर:दलसिंहसराय में महिला से दुष्कर्म करके गला दबाकर हत्या ।

0
590

बिहार संवाददाता  सिकंदर राय की रिपोर्ट :-

समस्तीपुर जिला के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के अंतर्गत खेरबन गांव का मामला है। गेहूं के खेत मे अर्धनग्न की अवस्था में एक महिला का शव बरामद हुआ है। महिला की पहचान नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 14 के जायजपट्टी निवासी उमेसी राम की पत्नी इंदु देवी 50 साल के रूप में की गयी है।लाश को देखकर लोगो ने कहा महिला के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी गला दबा कर हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया गया है।बताया गया कि मृतका इंदु देवी गुरुवार रात करीब 8 बजे शौच के लिए घर से निकली थी लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की।लेकिन मृतका का कहीं पता नहीं चला। शुक्रवार की सुबह महिला का शव खेरबन गांव के वार्ड संख्या-3 में एक गेहूं के खेत से बरामद हुआ। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्र, सब इंस्पेक्टर महानंद सोरेन व सुनील कुमार ने मामले की जांच शुरू की। थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच की जा रही। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकताहै।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here