समस्तीपुर के दलसिंहसराय में कोरोना के संदिग्ध 15 जमातियों समेत 18 को किया गया आइसोलेट

0
446

बिहार संवाददाता सिकंदर राय की रिपोर्ट

समस्तीपुर/दलसिंहसराय:- दिल्ली से दो मार्च को लौटकर विभिन्न मस्जिदों में रह रहे 15 जमातियों सहित कुल 18 लोगों को दलसिंहसराय अनुमंडल प्रशासन ने शुक्रवार को आइसोलेट किया।

प्रशासन ने बेगूसराय जिले से सटी अजनौल पंचायत व बंबइया के पास से ग्रामीणों की मदद से एक मौलवी, उनके सहयोगी व एक अन्य व्यक्ति को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रखंड विकास पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गत दो मार्च को जमात से जुड़े ये लोग दलसिंहसराय आए थे। प्रखंड के चकबहाउद्दीन गांव के मस्जिद में सात एवं सलखननी गांव के मस्जिद में आठ लोग रह रहे थे। ये दिल्ली, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ एवं कानपुर आदि जगहों से जुड़े हैं।
इस बात की सूचना जिला प्रशासन से मिलने के उपरांत इन सबको को वहीं क्वारंटाइन में रखा गया था। साथ ही, सभी की मेडिकल जांच भी की जा रही थी। सभी का ब्लड सैंपल भी जांच के लिए भेजा गया है।

बेगूसराय में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए शुक्रवार को इन सभी को अनुमंडलीय अस्पताल के एएनएम कॉलेज में बनाए गए आइसोलेशन सेंटर में भर्ती कराया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here