समस्तीपुर रेल मंडल में भी 40 कोच आइसोलेशन वार्ड में तब्दील

0
271

बिहार संवाददाता सिकंदर राय की रिपोर्ट

समस्तीपुर:- पूर्व मध्य रेल, समस्तीपुर मंडल में 40 कोचों को आइसोलेशन कोच (वार्ड) में तब्दील कर दिया गया है। इनमें स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी चिकित्सा परामर्श के तहत सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। आपातकाल में इन कोचों का इस्तेमाल आइसोलेशन वार्ड की तरह किया जा सकेगा।

इसी क्रम में पूर्व मध्य रेल को 268 सवारी कोचों को आइसोलेशन वाड में बदलने की जिम्मेदारी दी गई है। इनमें छह, अप्रैल 20 तक 166 कोचों को आइसोलेशन वार्ड में परिवर्तित किया जा चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here