दीपक कुमार निराला की रिपोर्ट:-
समस्तीपुर : रोसड़ा प्रखंड मैं पैक्स चुनाव नामांकन को लेकर लोगों में उत्साह दिखी |
रोसड़ा प्रखंड के विभिन्न पंचायत से पैक्स चुनाव को लेकर रोसड़ा प्रखंड के पंचायत समिति भवन में प्रखंड क्षेत्र से कई उम्मीदवार अपना अपना पर्चा भरने के लिए आए। बता दें कि रोसरा प्रखंड के भरवारी पंचायत से पैक्स अध्यक्ष पद पर रविंद्र कुमार झा ने अपना पर्चा भरे तो वहीं पर भिरहा पूरब से भीष्म राय ने अध्यक्ष से पर्चा भरे। हसनपुर प्रखंड में काफी संख्या में लोग अपना नाम नामांकन का पर्चा भरे। चाकथात पश्चिम पंचायत से पिंटू सिंह, हरिपुर पंचायत से प्रभादेवी ने अपना नामांकन किया ।अध्यक्ष पद के लिए चितरंजन यादव पंचायत बड़गांव अपना नाम पर्चा भरे।
