पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री सतपाल अंतिल के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा अपराध / अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने व जनपद में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के दृष्टिगत समस्त थाना क्षेत्रों में निरंतर अभियान चलाकर चेकिंग की जा रही है। इसी क्रम में कल दिनांक 14.05.2022 को जनपद के थाना लालगंज पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र / चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर थाना क्षेत्र के बिन्दा शुकुल का पुरवा से 04 पशु तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक टाटा मिनी ट्रक में क्रूरतापूर्वक लदे 08 राशि गोवंश बरामद किये गये। बरामदशुदा टाटा मिनी ट्रक के संबंध में जांच करने पर ज्ञात हुआ कि यह ट्रक जनपद सतारा, महाराष्ट्र से चोरी किया गया था, जिसके संबंध में थाना वडुज जिला सतरा, महाराष्ट्र में मु0अ0सं0 82/2022 पंजीकृत है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
01. मुकीम अहमद पुत्र कल्लू उर्फ शफी निवासी ग्राम मदनगढ़ बेलहा थाना लालगंज, जनपद प्रतापगढ़।
02. राहुल यादव पुत्र रामसेवक यादव निवासी ग्राम नौहवतपुर (खेमनपुर) थाना सैय्यदराजा, जनपद चंदौली।
03. कुलदीप यादव पुत्र त्रिलोकी यादव निवासी ग्राम सरैया थाना दुर्गावती, जनपद कैमूर, भभुवा, बिहार।
04. विश्वेश प्रताप सिंह यादव उर्फ अमन पुत्र सुरेश कुमार यादव निवासी ग्राम भवानी का पुरवा थाना महेशगंज, जनपद प्रतापगढ़।
।। कमल शुक्ला की रिपोर्ट NAC न्यूज़ ।।