भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशव्यापी राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान के तहत रविवार 29 अगस्त 2021 को मंडल स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम मंडल मवई में सम्पन्न हुआ।
मवई।भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशव्यापी राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान के तहत रविवार 29 अगस्त 2021 को मंडल स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम मंडल मवई में सम्पन्न हुआ। सर्वप्रथम भारत माता, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जी ,डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के तैलय चित्र पर माल्यार्पण, तिलक वन्दन कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के प्रभारी एवं मण्डल प्रभारी, भाजपा जिला महामंत्री नीरज मरकाम जी ने मण्डल मवई के इस मण्डल स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित होकर विस्तार से पूरे अभियान पर आने वाली कोरोना की तीसरी लहर की पूर्व तैयारी हेतु जानकारी दी साथ ही शत प्रतिशत हर बूथ में टीकाकरण हेतु आग्रह किया सभी कार्यकर्ताओं से । इस अभियान के मवई मंडल प्रभारी भयंकर बोस जी ने कोरोना से बचाव हेतु विभिन्न प्रकार की जानकारी दी, टीका लगवाए थ्री लेयर के मास्क को लगाए आदि इसी प्रकार सह प्रभारी रामेश्वर टंडिया , सुमन महेश्वरी ने कार्यकर्ताओं से चर्चा की। । इस अवसर पर जिला कार्यकारणी सदस्य अमरजीत सिंह चौहान, एवम राजेश पांडेय , प्रभारी मण्डल अध्यक्ष/ महामंत्री इंद्रेश कुमार साकत , ,स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान के मंडल आई. टी . सेल प्रभारी लक्ष्मी कांत पाठक, जिला संयोजक भाजपा विमुक्त, अर्ध घुमक्कड़ प्रकोष्ठ लखन बंजारा,भाजपा मवई मंडल उपाध्यक्ष मोहन साहू, मंडल उपाध्यक्ष प्रह्लाद मरकाम, मंडल मंत्री दीपक बंजारा, प्रयाग राज बघेल, आनंदी दास भसंत, मिस्टर चक्रवर्ती, भरत चक्रवर्ती, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री सुरेंद्र धुर्वे ,नीलेश यादव, शिव मरकाम, दुर्गा चक्रवर्ती, चैनसिंह मरावी सरपंच मोतीनाला, कमला दास भाषन्त , समेत अनेक भाजपा कार्यकर्ता भाजपा पदाधिकारी,मुख्य रूप से सभी बूथ के चार-चार स्वास्थ स्वयंसेवक उपस्थित रहे। मंच का संचालन रतन पड़वार ने किया एवं आभार व्यक्त भयंकर बोस जी ने किया।
✍️✍️✍️अमन कुमार पटैल NAC न्यूज़ मंडला, मध्यप्रदेश