ABVP के मांग पर सांसद गिरिराज सिंह का बीहट को सौगात, चांदनी चौक पर बनेगा अंडरपास । 

0
578

बिहार संवाददाता सिकंदर राय की रिपोर्ट

बेगूसराय : बीहट वासी के लिये एक खुशखबरी आयी है, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने पत्र जारी करते हुए क्षेत्रीय पदाधिकारी को इत्तला किया है कि भारत सरकार के पशुपालन, एवं मत्स्यपालन मंत्री, गिरिराज सिंह द्वारा NH 31 बीहट चाँदनी चौक पर अण्डर पास निर्माण कराने हेतु माननीय मंत्री, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को संबोधित विशिष्ट पत्र के आलोक में बीहट चाँदनी चौक राष्ट्रीय राजमार्ग 31 के निर्माणाधीन 4 लेन सिमरिया – खगड़िया खण्ड के किमी० 210 पर अवस्थित है। यह बाजार का क्षेत्र है। जहाँं रोजमर्रा के कार्य हेतु आम लोगों का आना जाना निरंतर लगा रहता है एवं इस हेतु सड़क पार करना काफी आम है। अत: इसे स्थान पर अण्डर पास का निर्माण सुरक्षा के दृष्टिकोण से श्रेयस्कर है। उक्त जानकारी देते हुए माननीय सांसद ने ट्वीट करते हुए कि बीहट चाँदनी चौक पर NH 31 पर अंडरपास के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो चुका है।

उक्त अंडरपास की जरूरत तब पड़ी जब फोरलेन बनने से लोगों को आरपार करने में सड़क दुर्घटना की दर बढ़ गयी थी। जिसके बाद साल 2018 में ABVP बीहट के कार्यकर्ताओं ने आंदोलन शुरू किया जिसके बाद 2019 लोकसभा चुनाव सम्पन्न होने के बाद सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को ज्ञापन सौंप उक्त जगह पर अंडरपास के निर्माण की मांग की थी। जिसके बाद सांसद ने सम्बंधित मंत्रालय को पत्र लिखते हुए समस्या से अवगत कराया जसके बाद अंडरपास के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ है। इसकी जानकारी मिलते ही बीहट ABVP कार्यकर्ताओं में मांग पूरी होने पर खुशी जाहिर किया है। इस मौके पर अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गौरव सिंह , यशस्वी आनन्द, ऋषि राज , आदि कार्यकर्ताओं ने सांसद महोदय को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here